जनता करेगी भाजपा के अहंकार का नाश
पिथौरागढ़। केंद्र सरकार द्वारा किसान बिल वापस लेने व किसानों की घर वापसी पर भाकपा माले ने खुशी जताई। भाकपा माले के जिला सचिव गोविंद कफलिया ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को किसानों ने असली चेहरा दिखाया है। भाजपा किसानों को खालिस्तानी,देशद्रोही सहित अन्य उपनामों से संबोधित कर रही थी। कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा के अंहकार का नाश जनता करेगी। उन्होंने किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले 714 किसानों के परिजनों को उचित मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
