March 8, 2026

74 लोगों को मोतियाबिंद का ऑपरेशन, बैजनाथ में भी होगा अब


बागेश्वर। सबेरा कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय निशुल्क नेत्र शिविर संपन्न हो गया है। शिविर में मोतियाबिंद के 74 मरीजों का ऑपरेशन कराया गया। ‌समिति 23 और 24 दिसंबर को सीएचसी बैजनाथ में शिविर लगाकर आंखों की जांच करेगी। सबेरा कल्याण समिति के अध्यक्ष शंकर सिंह बोरा ने बताया कि नेत्र शिविर में कपकोट और बागेश्वर में 489 लोगों के आंखों की जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को निशुल्क दवाइयां बांटी गई। मोतियाबिंद के मरीजों का चयन कर जिला ऑपरेशन में ऑपरेशन किया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी त्रिपाठी, फार्मासिस्ट प्रदीप रावत के ऑपरेशन किए। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में सीएसची बैजनाथ में 23 और 24 को लोगों के आंखों की जांच की जाएगी। 24, 27 और 28 को जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के चयनित मरीजों की आंखों का ऑपरेशन कराया जाएगा।