Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन


अल्मोड़ा । स्पेन के हुईलवा में 11 से 19 दिसम्बर तक आयोजित बैडमिंटन सीनियर विश्व चैंपियनशिप-2021 में अल्मोड़ा उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया। क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य की टक्कर ग्वाटेमाला के केविन कोर्डोन से हुई। लक्ष्य ने केविन कोर्डोर्न को आसानी से 21-13 व 21-8 से हराकर क्वार्टर फ़ाइनल में स्थान बना लिया है। क्वार्टर फ़ाइनल में लक्ष्य की टक्कर चाइना के खिलाड़ी झाओ जुन पेंग के साथ होगी। लक्ष्य सेन के ज़बरदस्त प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक समेत समस्त खेल प्रेमियों ने उनको बधाई व आगामी मैचों के लिए शुभकामनायें दी।

Advertisement