Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

1.5लाख के गांजे के संग सल्ट में महिला गिरफ्तार


अल्मोड़ा। जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी और रोकथाम के लिए पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। सल्ट पुलिस ने एक महिला तस्कर के कब्जे से 21 किलो गांजा बरामद की है। बरामद गांजे की कीमत 1 लाख 50 रुपये आंकी जा रही है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार बीते गुरुवार को सल्ट पुलिस ने कार्बेट रिवर क्रिक के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बदनगढ़ नदी पर बने पुल पर एक महिला को संदिग्ध प्रतीत होने पर रोका गया। तलाशी लेने पर नूरजहां (35) पत्नी स्व. जुल्फिकार, निवासी निझड़ा फार्म, ऊधमसिंह नगर के कब्जे से दो अलग-अलग बैगों में 21 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर गांजे को सील कर आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। थानाध्यक्ष सल्ट गोविंद मेहता ने कहा महिला सराईखेत से गांजा एकत्रित कर काशीपुर बेचने के लिए ले जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया। टीम में कांस्टेबल जबर सिंह, महिला आरक्षी नीतू सिंह रहीं।

Advertisement