April 28, 2026

आप प्रदेश में तीसरा विकल्प: बसंत


बागेश्वर। विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। आप आदमी पार्टी भी सक्रिय रूप से जनता जर्नादन के बीच है। मंडलसेरा के पीपल चौक में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने कहा कि आप तीसरा विकल्प है। अन्य पार्टियों ने उत्तराखंड को लूटा है। आप की सरकार बनी तो उत्तराखंड का नया उदय होगा। शुक्रवार को प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट बसंत कुमार ने कहा पूरे प्रदेश में आप की लहर है। कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। 2022 विधानसभा चुनाव में उनकी जीत तय है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने साथ दस लोगों को जोड़ेंगे। प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाना है। आप की सरकार बनने पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार आदि पर बेहतर काम होगा। कहा दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास होगा। प्रत्येक परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलेगी। महिलाओं का सम्मान होगा। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। पहाड़ के अनुसार विकास की रूपरेखा तय की जाएगी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने गरुड़ में आयोजत जनसभा में उमड़ी भीड़ ने अच्छा संदेश दिया है। भाजपा और कांग्रेस की नाकामियों को जनता तक ले जाने का समय है। यहां सुंदर धौनी, मुकेश चंद्र, सुंदर बोरा, नरेंद्र कुमार, शंकर राम, भूपेंद्र रावल, प्रेम राम रहे।