March 6, 2026

बाजगांव के ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी के माध्यम से पेयजल मंत्री को ज्ञापन भेजा



बागेश्वर। बाजगांव के ग्रामीणों ने भनारतोली में निर्माणाधीन नलकूप परियोजना से गांव के करीब 30 परिवारों को भी पानी देने की मांग तेज कर दी है। उन्होंने एडीएम के माध्यम से पेयजल मंत्री को ज्ञापन भेजा। मांग नहीं माने जाने पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। शुक्रवार को बाजगांव के ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी के माध्यम से पेयजल मंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा निर्माणाधीन नलकूप योजना से केवल भनारतोली गांव को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि बाजगांव की उपेक्षा की जा रही है। जहां पर नलकूप बन रहा है, वहां से दोनों गांवों की दूरी बराबर है। क्षेत्र में पेयजल की कमी है। जिसे देखते हुए योजना से अधिकाधिक लोगों को लाभ दिलाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा अगर उनकी समस्या का संज्ञान नहीं लिया गया तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। यहां प्रमोद मेहता, विक्रम मेहता, पंकज मेहता, अर्जुन सिंह, कमलेश सिंह, नंदन मेहता रहे।