August 13, 2026

मलड़ा ने सभी के सहयोग के प्रति जताया आभार


बागेश्वर। राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन के संयोजक किशन सिंह मलड़ा ने आयोजन के सफल संयोजन पर सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि दूधबोलि भाषा के संरक्षण के लिए लोगों ने जो उत्साह दिखाया। उससे लग रहा है कि भविष्य में यह कार्यक्रम और बेहतर होगा। इस दौरान मंडलसेरा में कुमाउनी पुस्तकालय भी स्थापित हुई। यह पुस्तकालय आने लोगों के लिए प्रेरणादायक होगी। नये शोधार्थियों को भी पुस्तकालय मदद करेगी। मलड़ा ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने में हर वर्ग के लोगों ने सहयोग दिया।