Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

शिक्षा मित्रों ने नियुक्ति की मांग को लेकर किया विधानसभा कूच

 

देहरादून ( आखरीआंख समाचार )  शिक्षामित्र पदों पर शीघ्र नियुक्ति की मांग को लेकर आज बुद्ववार को दोपहर धरना स्थल परेड ग्राउंड से शिक्षा मित्रों ने अध्यक्ष खजान सिंह चैहान के नेतृत्व मे विधानसभा कूच किया इस दौरान उन्होने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाती की।जैसे ही शिक्षा मित्र रिस्पान पुल के करीब पहुंचने वाले थे वहां पहले से मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया। गुस्साए शिक्षामित्र बैरिकेडिंग पर चढ़ने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस ने बलपूर्वक उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी और शिक्षामित्रों की हल्की फुल्की नोकझोंक भी हुई। शिक्षामित्रों का कहना था कि जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मान लेती हम पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने शिक्षा सचिव के मौके पर आने तक जारी रखने की चेतावनी दी। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में प्यार सिंह महर, रविन्द सिंह, योगिता रावत, सुनीता, देवेन्द्र सिंह, सरोजनी, कविता, रंजना, योगिता रावत, अज्जू चैहान, विरेन्द्र सिंह चैहान, अरविन्द सिंह, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहें।

You may have missed

Advertisement