Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

प्रान्तीय ग्राम प्रहरी सङ्गठन ने दी आत्मदाह की चेतावनी

देहरादून  ( आखरीआंख समाचार ) प्रान्तीय ग्राम प्रहरी कर्मचारी संगठन ने अपनी मांगों को लेकर परेड ग्राउंड धरना स्थल पर प्रान्तीय अध्यक्ष रामलाल टम्टा के नेतृत्व में धरना स्थल पर दस दिवसीय धरना आज भी जारी रखा। अध्यक्ष रामलाल टम्टा के नेतृत्व में आज बुद्ववार को धरना स्थल परेड ग्राउंड से विधानसभा कूच किया। अध्यक्ष रामलाल टम्टा ने कहा कि अगर इस सत्र के दौरान हमारी मांगें पूरी नहीं होती है तो हम ग्राम प्रहरी आत्मदाह करने को मजबूर होगे। विधानसभा कूच के दौरान उन्होने प्रशासन के माध्यम से सीएम को ज्ञापन सौपा। उन्होने कहा कि ग्राम प्रहरियों को चैदह वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम प्रहरी पद पर पुलिस सहायतार्थ का कार्य के अलावा अन्य विभागों का कत्र्तव्य दायित्व सम्पादन हेतु कर्तव्य दायित्वों का अतिरिक्त बोझ का दबाव डाला जाता है। तथा शराब माफिया व भू-माफिया जंगल माफियों की शिकायत करने पर ग्राम प्रहरी को डराया व धमकाया जाता है इसकी सूचना जब मजिस्ट्रेट व पुलिस प्रशासन को दी जाती है तो उनके द्वारा भी ग्राम प्रहरियों की अनदेखी की जाती है इस दौरान बैठक में अध्यक्ष रामलाल टम्टा, मंगतराम, प्रेम सिंह, चरण सिंह, गोपाल सिंह, प्रेमलता भारती, भजनदास, खुशपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

Advertisement