Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

कोरोना की रफ्तार जारी, 4759 मिले पॉजिटिव; सात की मौत


देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना के 4759 नए मरीज मिले और सात संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या तीन लाख 96 हजार को पार कर गया है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार शनिवार को देहरादून में 1802, अल्मोड़ा में 143, बागेश्वर में 120, चमोली में 243, चम्पावत में 112, हरिद्वार में 607, नैनीताल में 565, पौड़ी में 259, पिथौरागढ़ में 176, रुद्रप्रयाग में 159, टिहरी में 108, यूएस नगर में 395 और उत्तरकाशी में 70 मरीजों में कोरोना संक्रमण पाया गया है।
शनिवार को देहरादून में छह जबकि नैनीताल में एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 7475 हो गई है। शनिवार को राज्य में संक्रमण की दर 12.48 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 88 प्रतिशत के करीब रही है। शनिवार को 38 हजार के करीब सैंपलों की रिपोर्ट आई जबकि 28 हजार के करीब सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य भर में शनिवार को 2712 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों व होम आईसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया जिससे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 28907 रह गई है।
देहरादून में 24 घंटे में 1802 केस, छह की मौत
देहरादून में 24 घंटे में 1802 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। वही, छह लोगों की मौत हुई है। देहरादून में अब सक्रिय केस 12 हजार के करीब पहुंच गए हैं। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक देहरादून में शनिवार को 8683 लोगों की जांच कराई गई। 1802 लोग पॉजिटिव मिले हैं। 11965 सक्रिय केस भी देहरादून में है।

Advertisement