Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

टिकट वितरण से नाराज शेर सिंह गड़िया को सीएम ने मनाया


बागेश्वर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कपकोट से टिकट वितरण के बाद से नाराज पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया को मना लिया। उन्होंने गड़िया से 12 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत की तथा उनको भरोसा दिलाया कि पार्टी में उनका पूरा सम्मान है। इसके बाद शेर सिंह गड़िया ने भाजपा प्रत्याशी सुरेश गड़िया के पक्ष में कपकोट और भराड़ी में प्रचार भी किया। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कपकोट पहुंचे यहां हेलीपेड में उतरने के बाद वे नजदीक के सरयू होटल में पहुंचे तथा जलपान किया। इसके बाद वे नाराज पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया से मिलने पहुंचे। वहां सांसद अजय टम्टा के साथ लगभग 12 मिनट उनकी गड़िया से बंद कमरे में बातचीत हुई। शेर सिंह गड़िया के साथ पहुंचे उनके समर्थक जिपं सदस्य प्रभा गड़िया, लाल सिंह दीवान, भुवन गड़िया आदि ने भी सीएस से बात की। वार्ता के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि शेर सिंह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं तभी उन्होंने नाराजगी के बाद भी नामांकन नहीं कराया।

You may have missed

Advertisement