March 5, 2026

बागेश्वर पुलिस ने छात्रों को पढ़ाया कानून का पाठ

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार )  पुलिस अधीक्षक बागेश्वर महोदय के निर्देशन में पुलिस की पाठशाला अंतर्गत विवेकानंद विद्या मंदिर हिचौड़ी कपकोट में लगभग 400 छात्र-छात्राओं को कानून से संबंधित जानकारी / महिला सशक्तिकरण यातायात नियमों महिला सुरक्षा /अधिकार /साइबर क्राइम के संदर्भ में जानकारी दी गई। प्रभारी SOG सत्यप्रकाश रायपा एवं का0 हेम मठपाल द्वारा साइबर क्राइम तथा थानाध्यक्ष कपकोट द्वारा महिला सशक्तिकरण यातायात नियमों महिला सुरक्षा /अधिकार के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।