Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

हरीश रावत का किला मजबूत, अब थामी


देहरादून। विधानसभा चुनाव 2022 में लालकुआं में अपना किला कुछ मजबूत करने के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत एक बार फिर चुनाव अभियान समिति के मुखिया की भूमिका में आ गए। प्रदेश के नेताओं के अपनी अपनी सीटों पर सिमट जाने के कारण कांग्रेस का प्रचार अभियान धीमा पड़ रहा था। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता उत्तराखंड आ तो रहे हैं, लेकिन उनकी सक्रियता केवल राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेस करने तक ही सीमित है।
रविवार से रावत पार्टी के उम्मीदवारों के प्रचार में सक्रिय रूप से जुट़ने जा रहे हैँ। रावत कुमाऊं मंडल में एक के बाद एक चार विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगे। रावत के मीडिया कोर्डिनेटर जसबीर सिंह रावत ने को जानाकरी देते हुए बताया कि सुबह 9.50 बजे रावत देहरादून से हेलीकॉप्टर से रानीखेत रवाना होंगे। रानीखेत में पार्टी प्रत्याशी करन माहरा के समर्थन में सिरमौली में सभा करेंगे।
फिर दोपहर 12.30 बजे से  द्वाराहाट के चौखुटिया में कांग्रेस उम्मीदवार मदन बिष्ट के समर्थन में पदयात्रा करेंगे। दोपहर दो बजे सोमेश्वर में राजेंद्र बाराकोटी के समर्थन में जनसभा में रावत भाग लेंगे। इसके बाद तीन बजे अल्मोड़ा के बाड़ेछीना में पार्टी उम्मीदवार मनोज तिवारी के समर्थन में जनसभा करेंगे। दूसरी तरफ, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी अपनी अपनी सीटों से बाहर दूसरे क्षेत्रों में प्रचार को निकलेंगे। प्रीतम और गोदियाल भी कार्यक्रत तैयार कर रहे हैं।
हरीश रावत, गणेश गोदियाल और प्रीतम सिंह उत्तराखंड के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। रावत पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिया के जरिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे। विधानसभावार होने वाले सार्वजनिक चुनाव कार्यक्रमों के जरिए प्रचार को और धार दी जाएगी। चुनाव प्रचार के दौरान कोविड 19 के तहत तय प्रोटोकॉल का कडाई से पालन किया जा रहा है।
सुरेंद्र कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष-मीडिया सलाहकार-पीसीसी

Advertisement