March 13, 2026

सेवा विस्तार को लेकर कर्मियों का प्रदर्शन,सीएमओ ऑफिस में धरना


बागेश्वर। बागेश्वर में कोविड काल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत तैनात किए गए 85 कर्मचारियों की नौकरी पर अब तलवार लटक रही है। सेवा विस्तार की मांग को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास को ज्ञापन सौंपा है।
मिशन से जुड़े कर्मचारी रविवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में पहुंचे। यहां अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कोविड काल में जिले में फार्मासिस्ट, डाटा ऑपरेटर, लैब टैक्निशियन, पर्यावरण मित्र, स्टार्फ नर्स समेत 85 लोगों की तैनाती हुई। सभी ने अपनी जान जोखिम में डालकर अपनी ड़्यूटी निभाई। अब उनके संज्ञान में आया है कि 31 मार्च के बाद उनकी सेवाएं समाप्त की जा रही है। यह उनके साथ अन्याय है। उन्होंने संविध अवधि बढ़ाने तथा विभाग में रिक्त पदों में तैनात करने की मांग की है। इस आशय का एक ज्ञापन कैबिनेट मंत्री को भी भेजा है। इस मौके पर पंकज कुमार, भूपाल राम, दीपा, पूजा, कविता, यशौदा, नीलम, रेखा, ज्योति, नरेंद्र, पवनेश, पवन खेतवाल, राजेंद्र फुलारा समेत 42 लोगों के हस्ताक्षर हैं।