March 12, 2026

चार सूत्रीय मांगों को लेकर एडीएम से मिले गल्ला विक्रेता, अभीतक नही कर पा रहे फिंगरप्रिंट से वितरण


बागेश्वर। बागेश्वर में चार सूत्रीय मांगों को लेकर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ जिला प्रशासन से मिले। अपनी समस्याओं का ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा। उन्होंने पीएमजेकेवाई के तहत बांटे राशन का भुगतान करने की मांग की। साथ ही दुकान का किराया व इंटरनेट चार्ज देने की भी मांग दोहराई। संगठन से जुड़े व्यापारी सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह इमलाल से मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों का कहना है कि कोविड 19 महामारी के समय से आज तक प्रधनमंत्री खाद्य सुरक्षा योजना के तहत उन्होंने लोगों को राशन बांटा, लेकिन अभी तक उन्हें वितरण का भुगतान नहीं हो पाया है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानी हो रही है। इसके अलावा 2018-19 से 2021-22 तक अंत्योदय और एनएफएसए का आज तक भुगतान नहीं हुआ है। दुकान का किराया, स्टेशनी व इंटरनेट का चार्ज भी नहीं दिया जा रहा है। यदि उन्हें जल्द लंबित भुगतान नहीं किया गयाा तो पीएनएफएसए व पीएमजेकेवाई का राशन उठाने में असमर्थ रहेंगे ।

यहाँ यह भी उल्लेखनीय हैं कि खाद्य विभाग द्वारा इन्हें लेपटॉप फिंगरप्रिंट स्कैनर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रदान किये गए है। जिनका इस्तेमाल ये आजतक करने में असमर्थ हैं। और ये सभी उपकरण इनके घर मे धूल फाँक रही हैं। ये खाद्य विभाग की एक बहुत बड़ी विफलता ही हैं कि जो इन्हें आजतक इनका इस्तेमाल करवा पाने में घुटने टेकने पर मजबूर हुआ है।

यहाँ यह भी बताते चलें कि उत्तराखंड खाद्य विभाग अभीतक ऑनलाइन राशनकार्ड बनाने की सुविधा भी अपने उपभोक्ताओं को नही दे पाया हैं जिस कारण उपभोक्ता आये दिन अपने गाँव से लेकर जिला मुख्यालय के चक्कर लगाते 2 परेशान हो गया हैं ।

अन्य राज्यों की तरह यहाँ का उपभोक्ता घर बैठे अपने राशनकार्ड में किसी भी सदस्य को जोड़ या हटा नही सकता हैं।

ज्ञापन सौंपने वालों में पूरन असवाल, दीवान सिंह, प्रभाकर जोशी, ईश्वर दत्त, उमेद सिंह, मीरा देवी, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।