Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

मोबाइल नेटवर्क सुविधा दिलाने की मांग को ग्रामीण मुखर


अल्मोड़ा। मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर तडागताल के ग्रामीणों का क्रमिक जारी है। रविवार को अनशन के तीसरे दिन उत्तम सिंह, मदन सिंह, प्रकाश सिंह, गोपाल सिंह, बच्चे सिंह अनशन में बैठे। आंदोलन स्थल पर पहुंच कर ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष समेत विभिन्न ग्राम प्रधानों ने आंदोलन को समर्थन दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा ने शासन -प्रशासन से जल्द आंदोलनकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान करे। कहा कि जल्द समस्याओं का उचित समाधान नहीं होने पर विकासखंड के सभी ग्राम प्रधान आंदोलन में शामिल होकर आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगे। इसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। यहां ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष पवन पांडे, सचिव दिनेश मनराल, नरेंद्र गिरी, मदन घुगत्याल आदि मौजूद रहे।

Advertisement