Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 29, 2026

उत्तराखंड के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के लिए चयनित


देहरादून। उत्तराखंड के तीन खिलाड़ियों को बंगलौर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में लगने वाले अंडर 19 ब्वाइज कैंप के लिए चुना गया है। उत्तराखंड के अंडर 19 टीम के खिलाड़ी शास्वत डंगवाल, ध्रुव प्रताप सिंह, दिव्यम रावत नौ मई से 2 जून तक बंगलौर में एनसीए के हेड ऑफ क्रिकेट वीवीएस लक्ष्मण के मार्गदर्शन में इस कैंप का हिस्सा होंगे। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रवक्ता संजय गुसाईं ने बताया कि उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह महत्वपूर्ण क्षण है। इन खिलाड़ियों को कूच बेहार ट्रॉफी व वीनू मांकड़ ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन का ईनाम मिला है। गौरतलब है कि एनसीए के लिए भारतीय सीनियर टीम के सेलेक्टर ही देश भर के प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों का इस कैंप के लिए चयन करते हैं। चयनकर्ताओं ने घरेलू सीजन के मैचों में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखा था। इससे पहले भी अच्छे प्रदर्शन के दम पर उत्तराखंड दो खिलाड़ी सत्यम बलियान, शास्वत डंगवाल चैलेंजर ट्रॉफी खेल चुके हैं। सीएयू के ऑपरेशन हेड अमित पांडे ने तीनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है।

Advertisement