बागेश्वर । जनपद में आगामी 24 अप्रैल से 01 मर्इ तक किसान भागीदारी-प्राथमिकता हमारी अभियान चलाया जायेगा, जिसमें जिला प्रशासन एवं बैंकों की भागीदारी रहेगी। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ ही ऐसे किसान जिनके पास केसीसी सुविधा उपलब्ध नहीं है, उन्हें बैंकों के माध्यम से केसीसी प्रदान किये जायेंगे। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने शुक्रवार को कलैक्ट्रेट सभागार में किसान भागीदारी-प्राथमिकता हमारी अभियान की तैयारियों की बैठक लेते हुए सभी किसानों से आह्वान किया कि जो भी किसान अभी तक केसीसी सुविधा से वंचित रह गये है वे इस अभियान के तहत अपने ग्राम सचिव, सरपंच, नजदीकी बैंक शाखा से संपर्क कर केसीसी कार्ड बनवायें एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में भी पंजीकरण करवाकर लाभ उठायें।
किसान भागीदारी-प्राथमिकता हमारी अभियान के तहत ऐसे पीएम किसान हितग्राही एवं ऐसे किसान जिनके पास केसीसी की सुविधा नहीं है। अभियान के तहत बैंकों द्वारा उन किसानों के केसीसी बनाये जायेंगे। अभियान की शुरूआत 24 अप्रैल को जिलेभर में ग्राम सभाओं की विशेष बैठकें आयोजित कर जिन किसानों के केसीसी नहीं है उनके केसीसी बनाये जायेंगे, जिसमें सामान्य केसीसी के साथ ही पशुपालन एवं मत्स्य पालन के केसीसी भी प्रदान किये जायेंगे।
अग्रणी बैंक अधिकारी एनआर जोहरी ने बताया कि अभियान में जिन किसानों के केसीसी नहीं है उनके केसीसी बनाये जायेंगे, जिसमें सामान्य केसीसी के साथ ही पशुपालन एवं मत्स्य पालन के केसीसी भी प्रदान किये जायेंगे। साथ ही उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजना जैसे पीएमएसबीवार्इ, पीएमजेजेवार्इ, अटल पेंशन योजना आदि से भी जोड़ा जायेगा। उन्होंने बताया कि अभियान में कृषि, डेयरी, पुशपालन एवं मत्स्य पालन के केसीसी भी बनाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि पीएम किसान के अन्तर्गत बागेश्वर में 8810, दुगनाकुरी 1706, गरूड़ में 11369, काफलीगैर 4404, काण्डा में 4950, कपकोट में 7956 व शामा क्षेत्र में 1988 किसान पीएम किसान से जुड़े है, जबकि बागेश्वर में 2548, दुगनाकुरी में 1104, गरूड़ में 5885, काफलीगैर में 4587, काण्डा में 3391, कपकोट में 3847 व शामा क्षेत्र में 2628 किसान केसीसी धारक है, इस तरह जनपद में पीएम किसान से 41183 किसान जुड़े हुये है जबकि 23990 किसान केसीसी कार्ड धारक है। इसी तरह पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड में विभिन्न शिविरों में 597 आवेदन प्राप्त हुये, जिन्हें विभिन्न बैंकों को प्रेषित किये गये जिसमें से अभी तक 66 किसानों के आवेदन स्वीकृत किये गये है, 150 किसानों के पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड आवेदन विभिन्न बैंकों में लंबित है जबकि 381 बैंकों द्वारा वापस किये गये है। मछली पालन केसीसी में आयोजित शिविरों में 33 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें से 11 आवेदन स्वीकृत किये गये है जबकि 20 आवेदन विभिन्न बैंकों द्वारा वापस किये गये 2 आवेदन बैंक में लंबित है।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने बैंकों के साथ ही ग्राम्य विकास, कृषि, पंचायतीराज व राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे 24 अप्रैल से ग्राम सभाओं में लगने वाले किसान भागीदारी-प्राथमिकता हमारी अभियान में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर सभी किसानों के केसीसी बनवाना व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुॅचाना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, क्षेत्रीय प्रबंधन यूनीयन बैंक कृष्ण चन्द्र आर्या, प्रबंधक नैनीताल बैंक एन0 बिष्ट, पीएनबी उमेश रावत, केनरा बैंक अभिनाष, इण्डियन बैंक भावेश प्रसाद, एसबीआर्इ अखिलेश गोयल, बैंक आफ इण्डिया विपिन राणा, आर्इडीबीआर्इ अनिल कुमार, एआर को-आपरेटिव मनोज पुनेठा, प्र0 पंचायतीराज अधिकारी एच0आर0 आर्या, तहसीलदार दीपिका आर्या सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।