Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 18, 2026

Big Breaking : कनस्‍यारी गरुड़ में भीषण अग्निकांड,ग्रामीणों की घास लकडी जलकर हुई खाक,कोई जनहानि नही

बागेश्वर गरुड़ । तहसीलदार गरुड़ से प्राप्त जानकारी जे अनुसार दिनॉक 25.04.2022 को ग्राम कनस्‍यारी तोक सिमार में आग लगने की सूचना प्राप्‍त होने उपरान्‍त मौके पर राजस्व टीम उपजिलाधिकारी गरुड़ ,तहसीलदार गरूड़ व वन विभाग,फायर सर्विस की टीम पहुँची। पूछताछ से विदित हुआ कि ग्राम के सिमार तोक में सायं लगभग 3:30 बजे वन भूमि में आग लगी हुई थी, तेज हवा तुफान आने से ग्रामवासियों के घरों के बगल में बने गौशाले व घास के लूटे तथा ग्रामवासियों द्वारा जलाने हेतु एकत्रित रखे लकडि़यॉ भी जलकर नष्‍ट हो चुकी हैं, उक्‍त अग्निकाण्‍ड में किसी भी प्रकार की जनहानि व पशुहानि नहीं हुई है, उक्‍त क्षति में निम्‍न ग्रामवासियों के गौशाले व घास के लूटे जलकर नष्‍ट हुवे हैं जिनका विवरण निम्‍न इस प्रकार है- 1. आनन्‍द सिंह पुत्र हिम्‍मत सिंह 2. राजेन्‍द्र सिंह पुत्र भगवत सिंह 3. रतन सिंह पुत्र भगवत सिंह 4. हीरा सिंह पुत्र भगवत सिंह 5. भूपाल सिंह पुत्र नैन सिंह 6. जगदीश सिंह पुत्र राम सिंह 7. अर्जुन सिंह पुत्र राजेन्‍द्र सिंह 8. कैलाश सिंह पुत्र चतुर सिंह 9. गोपाल सिंह पुत्र गजे सिंह 10. हरीश सिंह पुत्र किरून सिंह 11. डुंगर सिंह पुत्र किशन सिंह आदि हैं ।

Advertisement