August 31, 2026

दरणा गाँव में आज भी बीमार की डोली ही अंतिम आश

बागेश्वर गरुड़ । देवनाई मोटर मार्ग से दरणा गैरलेख मोटर मार्ग के निर्माण के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत कोटतुलारी के तोक दरणा वासियों ने 2014से लगातार शासन प्रशासन से गुहार लगाई हैं ।और साथ ही क्षेत्रीय विधायक और वर्तमान में परिवहन मंत्री जी को भी लगातार लिखित में पूरी फाइल बना कर अवगत कराया गया है ।

लेकिन अफसोस कि बात हैं कि आजतक शासन प्रशासन के कानों में उनकी पुकार नही पहुँच पाई हैं। जिसका परिणाम यह हैं कि इन गाँववालों को आज के इस डिजिटल युग मे भी जब उनके गाँव का कोई व्यक्ति बीमार हो जाता हैं तो उन्हें उसको अपने कंधों से पहाड़ के बीहड़ रास्तो से अस्पताल पहुचाना पड़ता हैं। और कभी 2 तो गाँव मे आदमी कम होने की वजह से मरीज सही समय मे अस्पताल पहुचने से पहले ही दम तोड़ देता हैं ।

ग्राम प्रधान कोटतुलारी ने बताया कि विगत दिनों गाँव के राम सिंह की तबियत अचानक शाम के 5 बजे खराब हो गई थी लेकिन आदमियों का इंतजाम समय पर न हो पाने के कारण उन्हें दूसरे दिन 10 बजे अस्पताल लाया जा सका ।

प्रधान राजेंद्र सिंह किरमोलिया ने कहा कि अगर दरणा गैरलेख मोटर मार्ग निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो समस्त ग्राम वासियों को आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा जइसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।

मरीज कोअस्पताल ले जाने वालों में प्रधान राजन सिंह किरमोलिया दीवान सिंह मनोहर सिंह बलवंतसिंह नरेंद्र सिंह करन सिंह व हरेंद्रसिंह आदि शामिल रहे ।

दरणा वासियों को बिमार होने पर अस्पताल ले जाने के लिए गांव में आदमी न होने कारण मरीज को समय पर इलाज नहीं होने के कारण गांव वासियों परेशानी झेलनी पड़ी रही है तथा दरणा गांव के राम सिंह जी सावसथ खरा होगादिनांक 23/04/2022को साम को 5बजे से बीमार थे लेकिन गांव आदमी न होने के कारण अगले दिन 10बजे डोली से बैजेनाथ हसपीटल पहुंचाया तथा ग्राम प्रधान कोटतुलारी ने बताया अगर दरणा गैरलेख मोटर मार्ग निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो समस्त ग्राम वासियों को आन्दोलन के लिए बाध्य रहगो ग्राम प्रधान राजन सिंह किरमोलिया व दीवान सिंह व मनोहर सिंह बलवंतसिंह व नरेंद्र सिंह व करन सिंह व हरेंद्रसिंह आदि ने अस्पताल पहुंचाया