March 3, 2026

कॉंग्रेस ने धूमधाम से मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

देहरादून( आखरीआंख समाचार )  यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रिय नेत्री को बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की। इसी क्रम में प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में भी सोनिया गांधी  का जन्मदिवस वृहद्व रूप में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विचार गोष्ठी के रूप मंे मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केट काटकर एवं मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया।
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस द्वारा आज राज्यभर में कांगे्रस की सर्वोच्च नेता सोनिया गांधी का 72 वाॅ जन्मदिवस सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सोनिया गांधी की दीर्घायु की कामना करते हुए पार्टीजनों से  सोनिया गांधी से त्याग व संघर्ष की प्रेरणा लेते हुए उनके दिखाये रास्ते का अनुसरण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 में जब सारा मीडिया तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी बाजपेई के शाईंनिंग इंडिया व फीलगुड के नारे से भयभीत होकर एन0डी0ए0 की वापसी की भविष्यवाणियाॅं कर रहा था, तब सोनिया गांधी जी के कुशल नेतृत्व में कांगे्रस की केन्द्र में वापसी हुई और सारा यूपीए सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए सहर्ष तैयार था किन्तु सोनिया गांधी ने दुनिया में एक उदाहरण पेश करते हुए प्रधानमंत्री पद को विनम्रता के साथ ठुकरा दिया व डाॅ0 मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाकर यह सिद्व कर दिया कि वे किसी पद के लिये राजनीति मंे नहीं बल्कि देश सेवा के लिये राजनीति में हंै। प्रीतम सिंह ने कहा कि यही काम श्रीमती गांधी ने 2009 में फिर दोहराया जब यूपीए 2 की वापसी केन्द्र में हुई तब वे स्वयं या राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बना सकती थी किन्तु उन्होंने दोबारा डाॅ0 मनमोहन सिंह को ही प्रधानमंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी त्याग और संघर्ष की मिशाल हंै। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हीरा सिह बिष्ट, पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, मंत्री प्रसाद नैथानी, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रमोद कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह पाल, पूर्व मंत्री मातवर सिंह कण्डारी, राजेन्द्र सिंह भण्डारी, सेवादल के प्रभारी डाॅ0 अमरजीत सिंह, जोत सिह बिष्ट, मथुरा दत्त जोशी, सरोजनी कैन्तुरा, प्रदेश प्रवक्ता, गरिमा महरा दसौनी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, संजय किशोर, प्रदेश कार्यक्रम प्रभुलाल बहुगुणा, सागर मनवाल, यशपाल चैहान, मालती देवी, आशीष खत्री, सावित्री थापा, शिवा देहरादून, केदार दत्त। राजकुमार यादव, मनमोहन शर्मा, राजकुमार शर्मा, आदि उपस्थित रहे