Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

सरपंच संगठन ने वन पंचायतों की उपेक्षा पर जताया गया रोष


अल्मोड़ा। ईनाकोट ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में सोमवार को वन पंचायत सरपंच संगठन ताकुला की बैठक आयोजित की गई। इसमें वन पंचायतों की स्वायत्तता बहाल किए जाने, सरपंचों और पंचों को सम्मानजनक मानदेय देने, पंचायती वन क्षेत्रफल को गांव की आबादी और मवेशियों की संख्या के आधार पर निर्धारित करने, वन पंचायतों का बजट निर्धारित करने, दावाग्नि नियंत्रण के लिए कारगर योजना बनाने की मांग उठी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के अध्यक्ष डुंगर सिंह भाकुनी ने कहा कि लंबे समय से वन पंचायतों को लीसे की रॉयल्टी का भुगतान नहीं किया गया है। कई बार सरकार से वन पंचायतों की समस्याओं के निस्तारण की मांग भी की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। सरकार की उपेक्षा के कारण वन पंचायतें निरंतर कमजोर हो रही हैं। वक्ताओं ने शासन प्रशासन से वन पंचायतों की समस्याओं का अति शीघ्र समाधान करने की मांग की। बैठक में संगठन के संरक्षक ईश्वर जोशी, अध्यक्ष डुंगर सिंह भाकुनी, बालम सिंह सुयाल, प्रताप सिंह नेगी, चंदन सिंह बिष्ट, दिनेश चंद्र लोहनी, बहादुर सिंह, जया कांडपाल, नंदी देवी, प्रकाश चंद्र, सुंदर पटवाल, जगदीश सिंह, दरबान सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन दिनेश लोहनी ने किया।

You may have missed

Advertisement