Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

कपकोट में इको टूरिज्म की संभावनाएं तलाशे वन विभाग


बागेश्वर। कपकोट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल व ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू ने प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी से वार्ता की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्थानों को चिह्नित करके शासन को प्रस्ताव भेजा जाय। नेताद्वय ने कहा कि कपकोट में विश्व प्रसित्र सुंदरढूंगा, पिंडारी, मिलम, हीरामणि आदि कई ग्लेशियर हैं। जहां पर्यटक आते रहते हैं साथ ही यहां पर साहसिक पर्यटन की भी कई संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि यहां वन विभाग के पास भी कई ऐसे स्थल हैं जिन्हें पर्यटन के रूप में प्रयोग किया जाता है। यदि वन विभाग क्षेत्र में इन स्थलों का चयन करके इको टूरिज्म के रूप में इसे विकसित करे तो वन विभाग को आय होने के साथ ही पर्यटकों को सुविधाएं मिलेंगी। डीएफओ ने नेताद्वय को आश्वस्त किया कि वे इस संबंध में शीघ्र रिपोर्ट मंगाकर शासन को प्रस्ताव भेजेंगे।

Advertisement