नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने चलाया स्वच्छता अभियान
बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) बागेश्वर नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की मुहिम के तहत आज विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के साथ ही फड़ व्यवसायिओं, महिलाओं और बच्चों ने स्वच्छता अभियान में भागीदारी की। उन्होंने जीत नगर से अस्पताल तक सरयू नदी के किनारों और घाटों की सफाई की ।
नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने आज रविवार को सरयू के तटों को साफ करने की अपील की तो उनके साथ फड़ व्यवसायियों के साथं ही महिलाओं और बच्चों की टीम बन गई। पालिका के ईओ समेत अन्य स्वछक भी स्वच्छता अभियान में शामिल हो लोगों से अपने घर, गली-मोहल्ले और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाबा बागनाथ की इस नगरी को हमें स्वच्छ रख एक आदर्श प्रस्तुत करना होगा। बाबा बागनाथ के दर्शन को हर साल हजारों की संख्या में देश और विदेश से सैलानी आते है।
इस टीम ने जीत नगर से अस्पताल तक सरयू नदी के किनारे फैली गंदगी को साफ किया।
उन्होंने लोगों से कहा कि यदि हम सभी तन, मन के साथ ही समाज में स्वच्छ वातावरण पर ध्यान देंगे तभी धरती में पर्यावरण संतुलन बना रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता मिशन के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के सपने को सच करने के लिए जब तक हम इसे अपने रोजमर्रा के जीवन में नहीं उतारेंगे तब तक यह सपना अधूरा रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वछता का इस तरह का अभियान हमेशा जारी रहेगा।
