Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

गैरसैंण राजधानी निर्माण की मांग को लेकर धरना जारी

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) प्रदेश की स्थाई राजधानी गैरसैंण को बनाये जाने की मांग को लेकर ’गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान का धरना 85वें दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
यहां धरना स्थल पर गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान’ के मंच पर पहुंचकर आज ’दिशा सामाजिक संस्था’ और ’गरीबी उन्मूलन ग्राम विकास समिति’ ने अपने संगठनों की ओर से राजधानी गैरसैंण आंदोलन को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। इस अवसर पर दिशा सामाजिक संस्था’ की ओर से संगठनकर्मियों ने आंदोलन को अपना समर्थन पत्र भी सौंपा, संस्था के अध्यक्ष सुशील विरमानी ने कहा कि गैरसैंण को उत्तराखंड राज्य की राजधानी बनाए जाने के अभियान का पूर्ण समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण राजधानी बनने से पहाड़ों का विकास होगा तथा वहां से पलायन रुकेगा।  इस अवसर पर ’गरीबी उन्मूलन विकास समिति’ की ओर से संस्था के अध्यक्ष (से. नि.) सूबेदार रामबच्चन राजभर ने राजधानी गैरसैंण आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा है कि पलायन का प्रतिकूल प्रभाव यह है कि अब स्कूल तक उत्तराखंड में बंद किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सरकारी सेकूलों की बजाय प्राइवेट स्कूलों को प्रोत्साहित करने की सरकार की नीति का विरोध करते हुए राजभर ने कहा कि जब तक गैरसैण में राजधानी नहीं बनाई जाएगी पहाड़ हित की नीतियाँ नहीं बन पाएंगी। उन्होंने गैरसैंण के लिए तीखा आंदोलन चलाने की बात कही। धरने में अनेक आंदोलनकारी सम्मिलित रहे।
Advertisement