June 24, 2026

बद्रीनाथ मंदिर में भी चोरों ने किया हाथ साफ एफआईआर दर्ज


चमोली। बीती 8 मई को बदरीनाथ के कपाट खुलते समय मंदिर के दान काउंटर से शातिर चोरों ने 92 हजार से अधिक रुपये चुरा लिए है। ऐसा पहली बार हुआ कि जब भीड़भाड़ में लोगों के बीच इतनी बड़ी रकम मंदिर काउंटर से चोरी हुई है। इस बात की पुष्टि करते हुए बीकेटीसी के सीओ बीडी सिंह ने कहा कि 8 मई को कपाट खुलते समय कई दानदाता मंदिर दान काउंटर में अपनी रसीदें कटवा रहे थे। रात्रि लगभग पौने नौ बजे भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने 500 रुपये की कुछ गड्डियों पर हाथ साफ कर दिया। बताया कि इस चोरी की एफआईआर उन्होंने पुलिस के पास दर्ज करवा दी गई है। पुलिस जांच में जुट गई है। बताया कि काउंटर के पास सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।