April 7, 2026

मोटर मार्ग के वीडियो वायरल का प्रशासन ने लिया संज्ञान


बागेश्वर। रैखोली मोटर मार्ग में हो रहे डामरीकरण के मामले में वायरल वीडियो का प्रशासन ने संज्ञान ले लिया है। प्रभारी जिलाधिकारी सीएस इमलाल ने जांच शुरू करवा दी है। उपजिलाधिकारी और दूसरे विभाग के ईई इसकी जांच करेंगे। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। बागेश्वर के एसडीएम हरगिरी के अलावा दूसरे विभाग के ईई मामले की जांच करेंगे। जांच में तो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई होगी।

You may have missed