Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

रौतेला अध्यक्ष व बीना बनीं सचिव


बागेश्वर। जिला बार सभागार में कर अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें टैक्स बार ऐसोसिएशन का गठन किया गया। जिसके लिए एडवोकेट राजेश रौतेला को अध्यक्ष और बीना कोरंगा को सचिव चुना गया। पदाधिकारियों ने शपथ ली और मिष्ठान वितरित किया। एडवोकेट जगत सिंह रौतेला की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने बागेश्वर टैक्स बार ऐसोसिएशन के गठन पर चर्चा की। कहा कि किसी भी समस्या का हल अकेले नहीं हो सकता है। इसके लिए संगठन का होना जरूरी है। सर्वसम्मति से धीरज कोरंगा उपाध्यक्ष, हरीश भट्ट उपसचिव, रघुवर सिंह दानू कोषाध्यक्ष, हरेन सिंह माजिला, खीम सिंह बिष्ट संरक्षक चुने गए। पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि प्रारंभिक सदस्तया के लिए पांच सौ रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। मासिक शुल्क 50 रुपये प्रतिमाह है। ऐसोसिएशन के सुचारू संचालन के लिए संविधान नियम या अन्य आचार संहिता का निर्धारण होगा। इस मौके पर देवाशीष नेगी, हरीश भट्ट, पंकज सिंह कनवाल, मोहम्मद असलम जिन्नाह आदि मौजूद थे।

Advertisement