Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

हरिद्वार में चौकीदार की पीट पीट कर हत्या


हरिद्वार। बाग में सो रहे एक चौकीदार की अज्ञात लोगों ने पत्थर और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर जान ले ली। सुबह चौकीदार का खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिल रही जानकारी के मुताबिक, बजरी वाला बैरागी कैंप निवासी राम तीरथ 55 वर्ष निर्मल बाग का चौकीदार था। राम तीरथ मालीगिरी भी करता था। रोजाना की तरह रात में वह बाग में गया और वहीं खाट डाल कर सो गया।
रात के वक्त ही अज्ञात हत्यारों ने उसेपत्थर और लाठी डंडो सेपीट पीट कर मार डाला। आज सुबह राम तीरथ को बाग में पड़ा हुआ खून से लथपथ लोगों ने देखा।
सूचना पर पुलिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस राम तीरथ की हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
इंस्पेक्टर कनखल मुकेश चौहान ने बताया कि अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है, लेकिन जल्द ही पुलिस अपराधियों तक पहुंच जाएगी।

Advertisement