Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

जनता से मिले सीएम और बाबा का आर्शीवाद भी लिया


नैनीताल।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद नैनीताल भ्रमण के दूसरे दिन (रविवार) को नैनीताल  क्लब में सुबह से ही आम जनता की समस्याओं को सुना। इसके उपरांत  सड़क मार्ग से होते हुए भीमताल विकासखंड के क्षेत्रांतर्गत भवाली मंदिर कैंची धाम मे पहुंचकर बाबा नीब करोरी महाराज जी के दर्शन करते हुए ध्यान योग पूजा अर्चना की व प्रदेश  की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। श्री धामी ने मंदिर में आए भक्तों से वार्ता की व मंदिर के पुजारी से मंदिर परिसर में पानी, शौचालय आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि भक्तों को मन्दिर परिसर मे किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए आवश्यक कार्य करने की बात कही। इसके उपरांत सुबह 11:22 बजे हेलीपैड घोड़ाखाल से रुद्रपुर के लिए प्रस्थान किया।
        इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, विधायक श्रीमती सरिता आर्य, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, एसडीएम धारी योगेश मेहरा, जिला प्राधिकरण  सचिव पंकज उपाध्याय, ईओ नगर पालिका नैनीताल, अधिकारी,अनिल कपूर डब्लू, भावना मेहरा, पार्टी कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी एवं भक्तजनों  का भारी जनसमूह उपस्थित रहा।

Advertisement