March 25, 2026

निशानेबाजी में तिलक ने जीता सिल्वर

देहरादून । राजधानी में सम्पन्न निशानेबाजी स्प्रधा मै अस्त्रविद्या एकेडमी की विजेता टीम देहरादून मै अयोजित 20 वी राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता अस्त्रविद्या शूटिंग एकेडमी हल्द्वानी के 26 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया । एकेडमी के निदेशक श्री त्रिलोक सिंह कालाकोटी ने बताया कि 15 से 21 मई तक जसपाल राणा निशानेबाजी सस्थान मझोन मै हुई स्पर्धा मै 1500 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भाग लिया एकडेमी के खिलाड़ियों ने 36 मेडल प्राप्त किये ।

एकेडमी के निशानेबाज एवं उत्तराखंड वन पंचायत परामर्श दात्री समिति के प्रदेश सदस्य गणेश जोशी के पुत्र तिलक जोशी ने 50 मीटर फ्री पिस्टल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता ।

इस प्रदर्शन से वनपंचायत परामर्श समिति के वनसरपंचों कमल सुनाल ,देवेंद्र पांडे प्रवीण चंद देवेंद्र सिंह कठायत अर्जुन राणा भूपाल भंडारी भावना पलड़िया लीला मेहरा आशा शर्मा राधा बिष्ट समेत कई सरपंचों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।