Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

कार खाई में गिरी, दो की मौत, दोनों एसएसबी के जवान


पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में थल-डीडीहाट मार्ग पर लालघाटी के पास एक कार के अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरने सेव कार में सवार एसएसबी के दो जवानों की मौत हो गई।
घटना के बाद सोमवार सुबह पुलिस और सेना के जवानों ने मिलकर खाई से शवाें को रेस्क्यू किया। हादसे की खबर मिलने के बाद से परिवार जनों में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस ने समाचार एजेंसी आरएनएस को बताया कि रविवार की रात को डीडीहाट थल मार्ग में लालघाटी नामक स्थान पर कार संख्या यूके 07डीटी 4557 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार 11वीं बटालियन एसएसबी में तैनात एएसआई मनोज कुमार पंत 46 वर्ष पुत्र मोहन चंद्र पंत निवासी भट्टी गांव बेरीनाग और एचसी, एमटी वीर सिंह पुत्र करन सिंह निवासी गुजरावाली सिद्धिविनायक कालोनी थाना रायपुर जिला देहरादून की मौत हो गई। थाना पुलिस और एसएसबी जवानों ने सोमवार को शवों को खाई से रेस्क्यू किया। शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। मृतकों के स्वजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के सूचना के बाद से उनके परिजनों में कोहराम मचा है

Advertisement