Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 25, 2026

पुलिस के हत्थे चढ़ा 5000/- रुपये का ईनामी अभियुक्त


बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर द्वारा सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध प्रचलित अभियान में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में एवं क्षेत्राधिकारी, झिरौली के नेतृत्व में आज दिनांक 23.05.2022 को प्रभारी निरीक्षक, झिरौली द्वारा मय पुलिस टीम के मु0अ0सं0 10/2022 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट बनाम हर्षवर्धन आदि, चालानी थाना कोतवाली बागेश्वर से सम्बन्धित 5000/- रुपये के ईनामी अपराधी मनोज सिंह घनोला S/O श्री नंदन सिंह निवासी बिलौना, थाना/जनपद बागेश्वर, उम्र 27 वर्ष को उसके घर से दौराने दबिश गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त काफी समय से फरार था और अपनी गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था ।

पुलिस टीम में SHO कैलाश सिंह नेगी .कानि 48 नापु विनोद जोशी कानि 174 नापु राजेंद्र सिंह बिष्ट रहे ।

Advertisement