Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

लक्ष्य सेन बने उत्तराखंड रेडक्रास सोसाइटी के ब्रांड एंबेसडर


अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को उत्तराखंड रेडक्रास सोसाइटी का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। लक्ष्य ने परिवार के साथ रेडक्रास की सदस्यता भी ली।
बीते दिनों थॉमस कप में लक्ष्य सेन के प्रतिनिधित्व में भारतीय टीम ने बेहतरी प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचा है। रविवार देर शाम अल्मोड़ा पहुंचने पर रेडक्रास सोसाइटी ने भी लक्ष्य का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद लक्ष्य को उत्तराखंड रेडक्रास का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इसके साथ ही पूरे परिवार ने भी रेडक्रास की सदस्यता ली। लक्ष्य ने कहा कि अधिक से अधिक लोग रेडक्रास से जुड़े, जिससे समाज में नई जागृति आएगी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज सनवाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, आनंद सिंह बगड़वाल, मनीष तिवारी, गिरीश मल्होत्रा, बीएस मनकोटी, पीसी तिवारी, प्रशांत जोशी, शंकर दत्त भट्ट आदि मौजूद रहे।

Advertisement