Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

उत्तराखंड में होगी हिन्दी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज टैक्स फ्री


देहरादून। हिन्दी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज 3 जून को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है। आज लखनऊ में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। जहां यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई बीजेपी नेताओं ने फिल्म देखा। इस दौरान सीएम योगी ने फिल्म की जमकर तारीफ और यूपी में मूवी को टैक्स फ्री करने की घोषणा की। वहीं, अब उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी सम्राट पृथ्वीराज को टैक्स फिल्म करने का ऐलान किया है। सीएम धामी ने कहा कि “सम्राट पृथ्वीराज सिंह चौहान पर बनी फिल्म सभी लोगों को देखनी चाहिए। आने वाली पीढ़ियों को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए, इसलिए हमने निर्णय लिया है कि उत्तराखंड में ये फिल्म टैक्स फ्री रहेगी।
बता दें कि अभिनेता अक्षय कुमार, संजय दत्त और सोनू सूद स्टारर फिल्म सम्राट पृथ्वीराज चौहान को यूपी सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में सम्राट पृथ्वीराज देखी। इस दौरान सीएम योगी पृथ्वीराज के किरदार में अक्षय कुमार की एक्टिंग देखकर इंप्रेस हो गए और फिल्म की तारीफ करते नजर आए। इसके बाद उन्होंने फिल्म को टैक्स फ्री करने का एलान कर दिया.वहीं, बीते बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह भी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज देखी थी।

Advertisement