March 24, 2026

बहन को सड़क पर छोड़ प्रेमी संग फरार हुई युवती


नैनीताल। नैनीताल में एक युवती अपनी नाबालिग बहन को सड़क पर छोड़ प्रेमी संग फरार हो गई। किशोरी को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मल्लीताल निवासी एक युवती अपनी नाबालिग बहन के साथ बाजार घूमने गई थी। इस दौरान युवती ने माल रोड पर अपनी बहन को छोड़ दिया और खुद अपने प्रेमी के साथ गाड़ी में बैठकर फरार हो गई। छोटी बहन ने उसे प्रेमी के साथ जाते देखा तो वह गाड़ी के पीछे-पीछे दौड़ती हुई तल्लीताल पहुंच गई। बहन नहीं मिलने पर उसने रोना शुरू कर दिया। राहगीरों ने उसे पुलिस के पास पहुंचाया। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि किशोरी के परिजनों से संपर्क कर उसे सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल परिजनों ने किसी तरह की शिकायत नहीं की है।