Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

यूपीएससी टॉपर दीक्षा को ‘प्राइड ऑफ पिथौरागढ़ सम्मान


पिथौरागढ़। यूपीएससी परीक्षा में 19 वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनी दीक्षा जोशी को मानुस एकेडमी में ‘प्राइड ऑफ पिथौरागढ़ से सम्मानित किया गया है। संस्था के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार पंत ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कहा कि दीक्षा ने सफलता की नई इबारत लिखकर सीमांत का नाम रोशन किया है। छात्रों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। टॉपर दीक्षा ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य, कड़ी मेहनत और ईमानदारी से प्रयास करने से निश्चित तौर पर सफलता मिलती है। बड़े सपने देखना, बड़ा सोचना और बड़ा प्रयास हर व्यक्ति को सफलता के मुकाम तक पहुंचा सकता है। डॉ. पंत ने दीक्षा और उनकी मां गीता जोशी को अपनी लिखी पुस्तक भेंट की। कार्यक्रम में निदेशक मीनू भट्ट, देवाशीष पंत, प्रधानाचार्य सुनीता रावत, लक्ष्मी बोरा, पीटीए अध्यक्ष केसी कसनियाल, दीपक ठकुराठी, विक्की, योगेश भट्ट, विजेंद्र पटियाल, प्रकाश चंद आदि शामिल रहे। संचालन एसएस बोरा ने किया।

Advertisement