बागेश्वर में खड़िया उद्योग लगाने की मांग मुखर
बागेश्वर। नागरिक जन कल्याण न्यास की यहां आयोजित बैठक में बागेश्वर में सिडकुल की तर्ज पर बागेश्वर में खड़िया उद्योग लगाने की मांग की गई। इस मांग को लेकर जल्द न्यास के लोग सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलेगे। यदि उनकी मांग को हल्के में लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न समस्यओं पर चिंतन मंथन किया गया।
इस मौके पर गोविंद सिंह भंडारी, नंदन सिंह गस्याल, दीवान सिंह दानू, गिरीश चंद्र पाठक, धन सिंह ठठोला, चरण सिंह बघरी, दलीप सिंह खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, केशवानंद जोशी, भैरव नाथ टम्टा, प्रकाशपंत आदि मौजूद रहे।
