March 6, 2026

दमकल विभाग ने बुझाई मनकोट के जंगल की आग


बागेश्वर।  तहसील के मनकोट के जंगल में रविवार की शाम आग लग गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग और दमकल विभाग को दी। इस दौरान आग की लपटें और तेज हो गई। आग की लपटों के कारण सड़क पर वाहन चलाना दुभर हो गया। दलकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। मिनी हाई प्रेशर पंप से हॉजरील को फैला कर आग पर पानी डालकर बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।