Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

3327वे दिन भी गुरिल्लों का धरना जारी

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार)  नौकरी पैंशन एवं अन्य सुविधाएं दिए जाने की मांग को लेकर एस एस बी स्वंय सेवक कल्याण समिति का जिलाधिकारी कार्यालय के प्रांगण मे धरना आज 3325 वे दिन भी जारी रहा।
धरना स्थल पर हुई बैठक मे केंद्रीय अध्यक्ष ब्रहमानंद डालाकोटी ने कहा कि संगठन द्वारा राज्य सरकार से मांग की है कि यदि वन विभाग मे वन रक्षक पदों पर नियुक्ति उपनल के माध्यम से होती है तो उसमे आन्दोलित गुर्रिल्लो को भी भर्ती किया जाय इसी प्रकार होम गार्ड की प्रस्तावित भर्तियो मे गुर्रिल्लो को भर्ती किया जाय उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर इस सम्बन्ध मे कार्यवाही तो चल रही है किन्तु उसमे केवल कुछ अधिमानी अंक दिए जाने का जिक्र किया गया है डालाकोटी ने बताया कि 19 फ़रवरी 2014 को भारत सरकार मे तत्कालीन गृह सचिव अनिल गोस्वामी तथा 23नवम्बर 2016 को पुनः गृह सचिव द्वारा मुख्य सचिव को लिखे पत्र मे गुर्रिल्लो को होम गार्ड मे भर्ती करने का अनुरोध किया है इस सम्बन्ध मे आज ज्ञापन भी मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड को जिलाधिकारी के माध्यम से भेजकर अनुरोध किया जा रहा है बैठक मे यह भी बताया गया कि संसद के शीतकालीन सत्र मे पहले सप्ताह मे गुर्रिल्लो का एक शिष्टमण्डल गृह मंत्री भारत सरकार एवं सांसदों से मुलाक़ात हेतु दिल्ली जायेगा यदि सरकार का रुख सकारात्मक नही रहा तो शीतकालीन सत्र मे ही संसद घेराव का निर्णय लिया जायेगा।
आज धरने एवं बैठक मे ब्रहमानंद डालाकोटी शिवराज बनौला अर्जुन सिंह नैनवाल गोपाल सिंह राणा बसन्त लाल आनन्दी महरा आदि बैठे।

Advertisement