Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

टनकपुर में सिडकुल निर्माण की कवायद का रास्ता साफ


चम्‍पावत। मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल सिडकुल की स्थापना की कवायद का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने टनकपुर की दो जगहों को सिडकुल के लिए फाइनल कर लिया है। अब एक सप्ताह के भीतर विभिन्न विभाग के अधिकारियों की संयुक्त सर्वे होनी है। जिसके बाद सिडकुल निर्माण के लिए दोनों में से किसी एक स्थान पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
बीते डेढ़ दशक से टनकपुर बनबसा में सिडकुल की मांग उठ रही है। 18 जुलाई 2017 को टनकपुर दौरे पर आए तात्कालिक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बनबसा के कठुवापाती में सिडकुल बनाने की घोषणा की थी। लेकिन पांच साल बाद भी सिडकुल स्थापना की शुरुआती कार्रवाई तक नहीं हो पाई। कठुवापाती राजस्व विभाग के अभिलेखों में राजस्व गांव के रूप में दर्ज है। यहां पर सिडकुल निर्माण की कवायद तो हुई लेकिन वन विभाग और अन्य तकनीकि खामियों के चलते इस जगह को किल कर दिया गया था। जिसके बाद वर्तमान में सीएम पुष्कर धामी ने विस चुनावों के दौरान सिडकुल स्थापित करने की घोषणा की थी। अधिकारियों ने पांच जगहों पर सर्वे के बाद शासन को जमीन संबंधित रिपोर्ट भेजी।

You may have missed

Advertisement