May 16, 2024

 कैबि‍नेट मंत्री चंदन रामदास का उपचार दिल्‍ली में होगा


देहरादून। देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल में भर्ती कैबि‍नेट मंत्री चंदन रामदास का उपचार दिल्‍ली में होगा। गुरुवार शाम को वह देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से एयर एंबुलेंस से दिल्‍ली के लिए रवाना हुए। वहीं मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के अलावा मंत्री और  विधायकों ने उनका हालचाल जाना।
गौर हो कि बुधवार को कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के विभागों के प्रश्‍नों का दिन निर्धारित था। प्रश्‍नकाल समाप्‍त होने के बाद उनकी स्थित‍ि कुछ असहज हुई तो वह अपने कक्ष में चले गए। स्‍वास्‍थ्‍य खराब होने के कारण उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। ईसीजी असमान्‍य होने के कारण उन्‍हें कार्डियोलाज‍िस्‍ट की देखरेख में रखा गया। वहीं, गुरुवार शाम को मैक्‍स अस्‍पताल से वह द‍िल्‍ली के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि अब द‍िल्‍ली में उनका उपचार किया जाएगा। चिकित्सकों के परामर्श से मेदांता अस्पताल में भर्ती किए जाने की व्यवस्था की गई है।
मुख्‍यमंत्री ने जाना हाल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मैक्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। चिकित्सकों के परामर्श से कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास को मेदांता अस्पताल में भर्ती किए जाने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी आदि ने भी कैबिनेट मंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।