Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

जल जीवन मिशनमें तत्काल भुगतान कर विभाग: डीएम

बागेश्वर । जिलाधिकारी विनीत कुमार ने जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रथम चरण के कार्यों का चैक लिस्ट के साथ मिलान करने के उपरांत ही तृतीय पार्टी को परीक्षण हेतु भेजने के निर्देश दियें, ताकि शीघ्रता से जांच कर कार्यदायी संस्था को भुगतान हो सकें। जिलाधिकारी ने 15 जुलार्इ तक जल जीवन के प्रथम चरण के सभी कार्यो का भुगतान करने के निर्देश दियें। उन्होंने योजना कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा अभियंताओं को कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश् भी दियें। उन्होंने कहा प्रथम चरण के कार्यो का तृतीय पार्टी परीक्षण उपरांत भुगतान करायें, जो तृतीय पार्टी सही से कार्य पूर्ण योजनाओं का परीक्षण नहीं कर रहें है या अनावश्यक देरी कर रहें है, उन पर भी कार्रवार्इ की जायेंगी। जिलाधिकारी श्री कुमार ने द्वितीय चरण के कार्यो के शीघ्र टैण्ड़र कराते हुए योजना कार्य प्रारंभ काने के निर्देश पेयजल निगम, जल संस्थान व सिंचार्इ विभाग के अधिशासी अभियंताओं को दियें। उन्होंने कहा जिन योजनाओं के टैण्ड़र आमंत्रित कियें गयें हैं, मगर कोर्इ भी निविदा प्राप्त नहीं हुर्इ हैं, उनके दोबारा टैण्ड़र करायें। बैठक में अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, उपजिलाधिकारी हरगिरि, अधि0अभि0 पेयजल निगम वीके रवि, जन संस्थान डीएस देवड़ी, सिंचार्इ मनमोहन सिंह बिष्ट, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा रमेश चन्द्रा आदि मौजूद थे।

Advertisement