Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

कांग्रेस ने केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा


बागेश्वर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ईडी कार्रवाई पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कांग्रेसियों ने गांधी मूर्ति के पास धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सराकर राजनैतिक द्वैष भावना से काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस किसी भी दमनकारी नीति से डरने वाली नहीं है। देश में लोकतंत्र बहाली के लिए उनका आंदोलन जारी रहेगा
मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में गांधी मूर्ति के पास पहुंचे। यहां हुई सभा में उनका कहना है कि केंद्र सरकार राजनैतिक प्रतशोध और द्वैष भावना के साथ काम कर रही है। साथ ही सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करते ही प्रर्वतन निदेशालय के माध्मय से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी व अन्य विपक्षी नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। जो निदंनीय है। केंद्र की सरकार हिटलर की नीति पर चल रही है। देश में अमन चैन व भाईचारा समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। इस मौके पर रंजीत दास, भूपेश कनवाल, प्रेम राम, प्रेम सिंह, गीता रावल, हरीश पांडेय, सुनीता टम्टा, गीतांजलि, लक्ष्मी धर्मशक्तू, रमेश प्रसाद, प्रमोद जोशी, प्रकाश, गणेश कुमार, विनोद पाठक, भीम कुमार आदि मौजूद रहे।

Advertisement