Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

चोरी का आरोपी गिरफ्तार


बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने चोरी के आरोपी को कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेज दिया है। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि 20 जून को भगवत सिंह नगरकोटी पुत्र श्री शेर सिंह निवासी ग्राम गुरना ने बताया कि उनके बेटे संदीप सिह नगरकोटी उनके साथ आए दिन मारपीट करता है। उसने मौजूदगी में अलमारी का ताला तोड़कर खुद की पत्नी का जेवरात मंगल सूत्र, कान के झुमके- दो जोडे़ व एसबीआई का एटीएम चुरा ले गया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 380/411/323/504/506 में मामला दर्ज किया और जांच खुशवंत को सौंप दी। कोतवाली पुलिस द्वारा महज कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी संदीप सिंह को जेवरात के साथ गरुड़ टैक्सी स्टैंड से लगभग 300 मीटर आगे बैजनाथ मार्ग की ओर से गिरफ्तार किया गया। मंगलवार केा उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेज दिया है।

Advertisement