नाशपाती का समर्थन घोषित घोषित
श्रीनगर गढ़वाल। नाशपाती का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6 रुपये प्रति किग्रा घोषित किया है। जानकारी देते हुए मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह ने बताया कि उद्यान विभाग दल द्वारा नाशपाती फल का उर्पाजन 10 जुलाई से 15 अगस्त तक किया जाएगा। संबंधित उत्पादकों को घोषित समर्थन मूल्य से अधिक मूल्य किसी अन्य माध्यम से प्राप्त होने की स्थिति में वे अपनी फसल का विक्रय करने हेतु स्वतंत्र होंगे। सरकार जो नाशपाती क्रय करेगी उस नाशपाती का न्यूनतम व्यास 50 मिमी. से कम नहीं होना चाहिए और फल सड़े-गले तथा कटे नहीं होने चाहिए। फलों की तुड़ाई उपरान्त फलों के वाष्पीकरण एवं श्वसन क्रिया से वजन में होने वाली कमी को ध्यान में रखते हुए क्रय के समय तौल में 2.50 प्रतिशत अधिक वजन लिया जाएगा। जिला मुख्य उद्यान अधिकारी ने बताया कि जिले में हेलंग, पीपलकोटी, मण्डल गैरसैंण, तलवाड़ी, पोखरी, नन्द्रप्रयाग, नारायणबगड़ तथा कर्णप्रयाग में संग्रह/क्रय केन्द्र बनाये गये हैं। आगे कहा कि यह योजना केवल कृषको के लिये होगी। ठेकेदार व बिचैलिये इस योजना में आच्छादित नहीं होंगे।
