Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

केदारनाथ हाईवे पर गाड़ी पर गिरा बोल्डर, महिला की मौत, 10 घायल


रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रियों को लेकर लौट रहे वाहन पर पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिर गया। इसमें एक महिला यात्री की मौत हो गई। 10 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन गंभीर घायल हैं। घटना बुधवार शाम केदारनाथ हाईवे पर मुनकटिया के पास की है। भारी बारिश के बीच सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर आ रहे यात्री वाहन पर पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिर गया। मलबे में यात्री वाहन के दबे होने की सूचना पर एसडीआरएफ, पुलिस और डीडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर 10 लोगों को निकाला। महाराष्ट्र के अहमदनगर निवासी 62 वर्षीय पुष्पा के शव को वाहन काटकर निकाला गया। महाराष्ट्र के अहमदनगर निवासी ज्योति बाला काले, कल्पना काले, राम सालुंके, क्रशाना भाले, पटना(बिहार) निवासी गौतम कुमार, शिव कुमार, अंकित शर्मा, बडासू(रुद्रप्रयाग) निवासी रमेश सिंह, नेपाली नागरिक पलमन और टीकाराम को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Advertisement