Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

सीएचसी  कपकोट में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ  


बागेश्वर। कपकोट के लोगों को अब सीएचसी में सस्ती दवाइयां उपलब्ध होंगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने रीबर काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों के स्वास्थ्य की चिंता है। जिले के अस्पतालों में दवाइयों की कमी नहीं है। जहां कमी होगी उसे जन औषधि केंद्र पूरा करेगी। सीएचसी कपकोट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देव ने डॉक्टरों से भी कहा कि वह बाजार से महंगी दवाइयां कतई न लिखें। सरकार की मंशा को जनता तक पहुंचाएं। सस्ती दवाइयां ही लिखें। तांकि मरीज अस्पताल आने से घबराए नहीं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि जिले में जन औषधि केंद्र बागेश्वर और कपकोट में खुल गया है। कांडा, गरुड़, कौसानी में जल्द खुलेगा। सबेरा कल्याण समिति की कल्पना बोरा ने जन औषधि केंद्र योजना की जानकारी देते हुए कहा कि यहां बाजार भाव से 40 से 80 फीसदी कम कीमत में दवाइयां मिलती हैं। इससे ग्रामीण स्तर पर रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, विक्रम शाही, मनोहर राम, डॉ. हरीश पोखरिया, रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन संजय साह, इंद्र सिंह फर्स्वाण, चंपा देवी, सुरेश कांडपाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement