Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

वृद्ध की मौत के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार


रुद्रपुर। खेत से चरी काटने के विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान वृद्ध की मौत के मामले में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुंडा थाना पुलिस आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। कुंडा थाना क्षेत्र के कुंडा गांव निवासी इस्लाम ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि बीती 12 जुलाई की दोपहर उसके पिता इस्लाम पुत्र अब्दुल हमीद खेत पर गए थे। जहां उन्होंने अपने पालतू जानवरों के लिए चरी बो रखी थी। जहां पर गांव की हुस्न जहां खेत से चरी काट रही थी। जिस पर उसके पिता इस्लाम ने चरी काटने से मना किया। जिस पर हुस्न जहां, उसके पति नवाब अली, उसका पुत्र सबाब अली, इब्ने हसन पुत्र नजरू ने उसके पिता पर लाठी-डंडों हमला कर दिया। और उनके सीने पर बैठ गए। जिससे उनके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार की सुबह सरवर खेड़ा स्थित फोर लेन के पास से हमले के आरोपी इब्ने हसन पुत्र नजरु, हुस्न जहां पत्नी नवाब अली को गिरफ्तार कर लिया। कुंडा थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। बाकी अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।

Advertisement