Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

मौसमपूर्वानुमान: देहरादून सहित इन जिलों के लिए बारिश का रेड अलर्ट


देहरादून। मौसम विभाग ने 20 जुलाई के रेड अलर्ट के अपने पूर्वानुमान को जारी रखा है। इसके साथ ही 21 व 22 के लिए भी राज्य के पर्वतीय जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंहनगर, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए इन जिलों को ऑरेंज अलर्ट में रखा गया है। वहीं 20 के लिए देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंहनगर व हरिद्वार जिलों के कुछ स्थानों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश होने के साथ कहीं कहीं अत्यंत भारी बारिश होने को लेकर रेड अलर्ट यथावत रखा गया है। शेष जिलों में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इस लिहाज से बीस जुलाई का दिन प्रदेश में अनेक जगह पर परेशानी का सबब बन सकता है। 21 को रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट है। 22 को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले के लिए कहीं कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अलर्ट के चलते प्रदेश में संवेदनशील इलाकों में मध्यम से बड़े भूस्खलन व चट्टान खिसकने के कारण सड़कों में अवरोध, कटाव की समस्या हो सकती है। नदी नालों में अतिप्रवाह, निचले इलाकों में जल भराव की समस्या हो हो सकती है।

Advertisement